Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया दीपोत्सव

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ उपायुक्त विजया जाधव ने रविवार को दीपोत्सव मनाया. इस दौरान उपायुक्त ने नन्हे बच्चों के साथ दीया जलाया. उन्होंने बच्चों को पटाखे मिठाई के साथ उपहार भी दिए. पटाखे और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मौके पर उपायुक्त विजय जाधव ने कहां कि दीपावली खुशियों का त्योहार है. सरकार द्वारा संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में जहां गरीब परिवार के अध्ययनरत नन्हें बच्चों के संग दीपोत्सव मनाकर बहुत खुशी हुई. इसे भी पढ़ें : बिहारःऔरंगाबाद">https://lagatar.in/bihar-traumatic-accident-in-aurangabad-five-including-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-river/">बिहारःऔरंगाबाद

में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चियों समेत पांच की मौत

150 बच्चे पढ़ते हैं इस आवासीय विद्यालय में 

उन्होंने कहा कि पटाखे और उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस आवासीय विद्यालय में लगभग 150 बच्चे पढ़ते हैं. दीपावली की छुट्टी पर कुछ बच्चे अपने घर चले गए हैं. इस अवसर पर एसडीओ संदीप कुमार मीणा, एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीएलओ, स्कूल की प्राचार्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही