Search

 
 
 

जमशेदपुर: उपायुक्त ने जिला शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, डीईओ की बिगड़ी तबीयत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान उपायुक्त के साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया की तबीयत अचानक खराब हो गई. तबीयत बिगड़ता देख उपायुक्त ने ही उन्हें आनन–फानन में इलाज के लिए टीएमएच भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें :

उपायुक्त ने इलाज के लिए भिजवाया टीएमएच

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त विजया जाधव आज औचक निरीक्षण करने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंची थी. यहां वह बीपीएल कोटे के तहत एडमिशन, जाति प्रमाण पत्र और अन्य कागजों की जांच कर रही थी. इसी बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमार बरेलिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया. जिसके बाद उपायुक्त ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही