Search

जमशेदपुर : उपायुक्त ने बोर्ड परिक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला, सफलता के दिए टिप्स, उज्जवल भविष्य की कामना की

Jamshedpur (Sunil Pandey) : 14 मार्च से शुरु हो रही झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों का शुक्रवार को उपायुक्त विजया जाधव ने हौसला बढ़ाया. वर्चुअल तरीके से जिले के करीब 14 हजार परीक्षार्थी जुड़े. जिन्हें उपायुक्त ने संबोधित किया. साथ ही उन्हें परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान की जाने वाली शैक्षणिक तैयारियों से अवगत कराया. इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिला से 10वीं में 26237 वहीं 12वीं में 24702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का मनोबल कैसा हो, उत्तर कैसे लिखें, निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना या पूरे परीक्षा के दौरान धैर्य बनाये रखने तथा माता-पिता को भी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसको लेकर `परीक्षा पर चर्चा` में उपायुक्त ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिया. विद्यार्थियों के साथ संवाद में उपायुक्त ने अपने विद्यार्थी जीवन की बातों को भी साझा किया तथा सफलता पाने के मूलमंत्र बताते हुए कहा कि तैयारी बढ़िया हो तो परीक्षा में बैठना और बेहतर करना कोई चुनौती नहीं है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-block-supply-officer-held-a-meeting-with-the-dealers/">घाटशिला

: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों संग की बैठक

बोर्ड परीक्षा से तय होती है दिशा  

किसी भी विद्यार्थी के जीवन में बोर्ड परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. यह परीक्षा विद्यार्थी का भविष्य की दिशा तय करते हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ साथ माता-पिता, शिक्षक भी काफी गंभीर होते हैं. उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि परीक्षा से घबरायें नहीं बल्कि इस दौरान आत्मसंयमित रहें, धैर्य रखें, परफॉर्मेंस प्रेशर में नहीं आएं. दूसरों की नकारात्मक बातों या प्रेशर बनाने वाली बातों से दूर रहें. विद्यार्थी का लक्ष्य यही हो कि मैने साल भर पूरी इमानदारी से मेहनत की है. प्रयत्न किए हैं तो परिणाम भी बेहतर मिलेगा. इस दौरान उपायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर देने तथा प्रश्नों का सही-सही जवाब लिखने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-warning-of-hailstorm-with-rain-in-kolhan-pre-monsoon-will-be-active-from-15/">जमशेदपुर

: कोल्हान में वर्षा के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 15 से प्री मानसून होगा सक्रिय

खानपान एवं भरपूर नींद का रखें ध्यान

परीक्षा पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के माता पिता के लिए भी टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि बच्चे जो पेपर लिखकर घर आ गया है  उसका ज्यादा एनालिसिस नहीं करें, दूसरे विषय की तैयारी में उसे लगायें. हमेशा बच्चे का हौसला बढ़ाते रहें. खानपान पर ध्यान दें, गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो शरीर को हाईड्रेट रखें. बिना खाना खाये परीक्षा केन्द्र नहीं भेजें. बच्चा अच्छे से खाना खाये, पूरी नींद ले इसपर विशेष ध्यान रखें. चर्चा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एसडीओ (शिक्षा) आशीष पांडेय ने भी परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cost-of-construction-of-residential-school-in-bodam-has-increased-due-to-the-efforts-of-mla-mangal/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में आवासीय विद्यालय के निर्माण लागत में विधायक मंगल के प्रयास से हुई बढ़ोतरी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp