Search

 
 
 

जमशेदपुर : उपायुक्त ने पीडीएस दुकानों की जांच में वरीय अधिकारियों को लगाया, संचालकों में हड़कंप

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त विजया जाधव ने जिले की पीडीएस दुकानों की औचक जांच में सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों के अलावे बीडीओ, सीओ व कार्यपालक दंडाधिकारियों को लगाया है. शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की पीडीएस दुकानों की जांच की. इसी क्रम में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा ने धतकीडीह, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने मुसाबनी प्रखंड में सोहदा व बेनाशोल पंचायत तथा कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली ने करनडीह में दुकानों की जांच की. इस दौरान सभी ने दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक एवं वास्तविक स्टॉक की जांच की. पदाधिकारियों ने राशन कार्डधारियों को मिलने वाली राशन की मात्रा, गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली तथा खाद्यान्न वितरण का स्टॉक से मिलान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-and-health-minister-inaugurated-kadma-ramnagar-park/">जमशेदपुर

: सांसद व स्वास्थ्य मंत्री ने किया कदमा रामनगर पार्क का उद्घाटन

दुकानों को पिंक रंग से रंगने का निर्देश

जांच के क्रम में सभी को दुकानों को पिंक रंग से रंगने, दुकान के बाहर लाभुकों की सूची लगाने, सूचना पट्ट में फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता, जनशिकायत पंजी रखने, मुफ्त राशन वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. फरवरी माह का खाद्यान्न वितरण हुआ या नहीं इसकी जानकारी ली गई, मापतौल मशीन का ईपॉश मशीन से कनेक्शन जांचा गया ताकि सही मात्रा में ही अनाज मिले, मृत या स्थानांतरित लाभुक का नाम राशन कार्ड से हटाने में प्रगति, अपवाद में राशन उठाने वाले लाभुकों का सत्यापन करना, सभी लाभुकों का आधार सीडिंग की जांच की गई. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cost-of-construction-of-residential-school-in-bodam-has-increased-due-to-the-efforts-of-mla-mangal/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में आवासीय विद्यालय के निर्माण लागत में विधायक मंगल के प्रयास से हुई बढ़ोतरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही