Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीसी ने हरी झंडी दिखाकर बिरसा किसान रथ को किया रवाना

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : राज्य सरकार के चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के द्वारा बिरसा किसान रथ का परिचालन शुरू किया गया है. यह रथ घूम-घूम कर कृषकों को किसानों से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा. इसी क्रम में सरकार द्वारा जिले में भी दो रथ प्रदान किया गया है. इन रथों को सोमवार की शाम जिला मुख्यालय से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, डीडीसी मनीष कुमार और एसएसपी किशोर कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crowd-of-devotees-gathered-at-sai-ashray-temple-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 के साई आश्रय मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुरक्षा सप्ताह के तहत भी रथ रवाना

उपायुक्त ने बताया कि यह रथ पूरे जिले भर में घूम-घूम कर किसानों को जागरूक करेगा. जिला स्तर से इसे रवाना किया गया है और यह पंचायत स्तर पर भ्रमण करेगा. इसके माध्यम से किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी जाएगी, ताकि उन्हें हर तरह का लाभ मिल सके. वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भी एक जागरूकता वाहन को मुख्यालय से रवाना किया गया. जिसे उपायुक्त, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई. यह रथ जिले के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही