Search

Jamshedpur : उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सड़‌क सुरक्षा को लेकर आम लोगों के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से एक जागरुकता रथ शनिवार को जिला मुख्यालय से रवाना किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्रा, डीटीओ धनंजय उपस्थित रहे. जागरुकता रथ के माध्यय से आमजन के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जाएगी जिससे वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके.

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा : उपायुक्‍त

उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता है. इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाई जाएगी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा.

जगह-जगह लगाए जाएंगे पोस्टर

अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरुकता कार्यक्रम, पोस्टर वितरण, सड़क सुरक्षा साइनबोर्ड लगाने और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाना है. जागरुकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगा. 31 जनवरी तक चलन वाले अभियान के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग, चार पहिया या भारी वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने में हतोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/jssc-cgl-paper-leak-case-cid-released-mobile-number-said-if-anyone-has-any-evidence-make-it-available/">JSSC

CGL पेपर लीक मामला: CID ने जारी किया मोबाइल नंबर, कहा, किसी के पास कोई साक्ष्य हो, तो करायें उपलब्ध 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//