Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उपायुक्त ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को लंबित वादों को लेकर समीक्षा की. इसमें लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता, अपर लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, प्रभारी अधिकारी विधी शाखा, सहायक लोक अभियोजक समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में केस रिपोर्ट (क्रिमिनल और सिविल मामले), पोक्सो एक्ट, सरकारी भूमि की सुरक्षा, महिला उत्पीड़न, एससी एसटी, साइबर अपराध व जघन्य अपराध से जुड़े लंबित वादों पर विमर्श किया गया. लंबित मामलों का निपटारा ससमय किया जाए इसके लिए उपायुक्त ने सभी लंबित वादों की ऑनलाइन इंट्री करते हुए कार्य योजना तैयार करने करने की बात कही. सभी मामलों के रिकॉर्ड्स को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड कीपिंग किये जाने पर बल दिया गया. साथ ही महिला उत्पीड़न, पोक्सो, एससी एसटी से जुड़े कम से कम 50 मामलों की प्राथमिकता सूची बनाने की बात कही जिनके गहन अनुश्रवण की आवश्यकता है.  इसे भी पढ़ें घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-demand-to-honor-medal-winning-players/">घाटशिला

: पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही