Search

 
 
 

Jamshedpur : उपायुक्त ने ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण, बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना. मौके पर उन्होंने सभी वृद्धजनों के पास मतदाता पहचान पत्र है या नहीं इसकी भी जानकारी ली. इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया तथा मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र हो, जिससे वे मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहें. उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर सहभागिता के लिए वृद्धजनों का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-condolence-meeting-celebrated-on-the-demise-of-former-teachers/">Baharagoda

: पूर्व शिक्षकों के निधन पर शोक सभा आयोजित
सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए बुजुर्गों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सीख लेकर मतदान में भागीदारी जरूर निभानी चाहिए. उपायुक्त द्वारा ओल्ड एज होम निरीक्षण के क्रम में संचालक से बुजुर्गों के रहने, खाने आदि सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही वृद्धजनों के बेहतर देखभाल को लेकर निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने वृद्धजनों के बीच फल एवं अन्य पौष्टिक आहार का वितरण किया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-action-against-infiltrators-living-in-parsudih-and-sundernagar-police-station-areas/">Jamshedpur

: परसुडीह व सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रह रहे घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही