Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने इमरजेंसी, ओपीडी, टीबी वार्ड, आईसीयू, प्रसव कक्ष, ईसीजी, शल्य कक्ष, विशेष नवजात केयर यूनिट, ओपीडी, दवाखाना, रक्त संग्रह कक्ष, कैंटीन समेत विभिन्न डॉक्टरों के चैंबर का भी निरीक्षण किया. इस दौरान ईएनटी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए. उन्होंने सिविल सर्जन को दोनों डॉक्टरों को शो-कॉज करने का निर्देश दिया. वहीं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की तथा मरीजों के उचित देखभाल को लेकर डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला उपायुक्त द्वारा महिला वार्ड के निरीक्षण के क्रम में इलाजरत कुपोषित बच्चे की स्थिति को देखकर बच्चे एवं उसकी माता दोनों का बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल करने के निर्देश दिए. पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत अब किसी तरह से फंड की कमी नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/SADAR-HOSPITAL-DC-1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-security-personnel-submitted-memorandum-to-dlc-for-payment-of-outstanding-salary/">जमशेदपुर

: बकाया वेतन भुगतान के लिए सुरक्षाकर्मियों ने डीएलसी को सौंपा ज्ञापन
सिविल सर्जन को बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. मेरिट के आधार पर सभी प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दी जाएगी. स्वास्थ्य सुविधाओं में और बेहतर करने को लेकर उन्होंने कहा कि हमें आशावादी रहना चाहिए. सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है. आवश्यकता एवं परिस्थितियों के मुताबिक सुधार कार्य जारी रहेगा. जल्द ही अपेक्षित प्रगति भी आप सभी देखेंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौतियां कई हैं. लेकिन इन चुनौतियों के बीच ही हमें काम करना है.इस दौरान अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही