Search

 
 
 

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजन की समस्याएं

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों से जुड़ी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जिसपर उपायुक्त ने यथाशीघ्र कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया.

यह मामले लाए गए संज्ञान में

शिकायतों में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, स्थानांतरण, अवैध शिक्षकों का वेतन बंद करने के संबंध में, रास्ता अतिक्रमण और जान से मारने की धमकी देने, आंगनबाड़ी केन्द्र में नौकरी, भुगतान के संबंध में, महिला थाना में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने समेत कई अन्य मामले उपायुक्त के संज्ञान में लाए गए.

अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

जनता दरबार में आम लोगों की वैसी समस्याओं को उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया, जो उनके स्तर से क्रियान्वित होने वाली थी. साथ ही आम जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में उपायुक्त ने कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-in-sonari-auto-driver-suraj-pramanik-murder-case-sent-to-jail/">Jamshedpur

: सोनारी में ऑटो चालक सूरज प्रमाणिक हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही