Jamshedpur (Sunil Pandey) : बोड़ाम प्रखंड के बोंटा पंचायत अंतर्गत काशीटाड सबर टोला में सबर परिवारों की सुध लेने मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव काशीटाड़ पहुंची. मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर अंदर दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे सबर परिवारों की हालत देख उपायुक्त ने चिंता जाहिर की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाने के निर्देश दिया. मौके पर सभी सबर बच्चों व महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया. एक महिला कुपोषित पाईं गई जिसे तत्काल एमटीसी में भर्ती कराने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया. छानबीन में पाया गया कि सबर टोला में सभी का जॉब कार्ड बना हुआ है. गाय शेड के एक लाभुक को 7 दिनों के अंदर गाय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. वहीं स्वरोजगार के उद्देश्य से सभी 13 परिवारों को बकरी पालन से जोड़ने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">जमशेदपुर
: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक
: बिष्टुपुर में मायुमं की दूसरी अस्थाई अमृतधारा का शुभारंभ
: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा ने समाज में अलग पहचान बनाने वाली 10 महिलाओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक
छुटे हुए परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
सबर टोला में रहने वाले सात परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड है. लेकिन कई परिवार अभी भी इससे बंचित है. छूटे हुए परिवारों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने का निदेश दिया गया. डाकिया योजना के तहत सभी परिवारों को घर तक खाद्यान्न पहुंचाया जाता है. बिजली की व्यवस्था है, गांव में सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता आए, सबर परिवार इसका लाभ ले सकें इसके लिए बीडीओ, सीओ के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी सबर टोल के विजिट करते रहने का निदेश दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को एक दिन छोड़कर सबर टोला में आने एवं बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने, पोषाहार का नियमित वितरण करने व पठन-पाठन पर ध्यान देने का निदेश दिया गया. सभी परिवारों के सुयोग्य लाभुकों को पेंशन स्वीकृति तो मिली है लेकिन पिछले 6-7 महीनों से उन्होने बैंक खाते से राशि नही निकाला है. बीडीओ बोड़ाम को सबर परिवारों को बैंक ले जाकर पेंशन की राशि निकलवाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayums-second-temporary-amritdhara-is-launched-in-bishtupur/">जमशेदपुर: बिष्टुपुर में मायुमं की दूसरी अस्थाई अमृतधारा का शुभारंभ
उपायुक्त ने खड़े होकर बच्चों का बाल कटवाया
सबर टोला के बच्चों ने कई दिनों से नहाया नहीं था, बाल बढ़े थे, फंगल इंफेक्शन और कुपोषण से पीड़ित पाये गए. मौके पर उपायुक्त ने आयरन व फोलिक एसिड सिरप का वितरण कराया तथा नाई बुलवाकर सभी के बाल कटवाये व नहाने के लिए साबुन दिए. बच्चों के नहाकर आने के बाद उनके उत्साहर्धन के लिए खुद से सभी बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया, तरबूज खिलाया तथा टॉफी और बिस्किट बांटे. साथ ही सभी बच्चों से रोज नहाने, खाने से पहले और बाद में हाथ धोने जैसी आदतें डालने के लिए कहा. उपायुक्त द्वारा सबर परिवारों के मुखिया से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने तथा किसी तरह की समस्या जीवनयापन में आ रही हो तो बीडीओ/सीओ के संज्ञान में लाने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-steel-city-surbhi-branch-honored-10-women-who-made-a-difference-in-the-society/">जमशेदपुर: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा ने समाज में अलग पहचान बनाने वाली 10 महिलाओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment