Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षक दिवस पर उपायुक्त करेंगी 5 शिक्षकों को सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है. विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला के विभिन्न स्कूलों के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-156-units-of-blood-collection-in-blood-donation-camp-dedicated-to-prakash-dihade/">जमशेदपुर

: प्रकाश दिहाड़े को समर्पित रक्तदान शिविर में 156 यूनिट रक्त संग्रह

सरकारी स्कूल के नौ विद्यार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित

सम्मानित किये जाने वाले शिक्षकों में बीपीएम +2 उच्च विद्यालय की सहायक शिक्षिका अंजू कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर, चाकुलिया के सुनील कुमार बेरास, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खेरुआकोचा चाकुलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार घोष, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया, चाकुलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव शंकर गोलाई और प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार कर्ण को शामिल किया गया है. वहीं इस अवसर पर इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल के नौ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही