Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीसी ने दिये दिशा-निर्देश

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में 14 मार्च से शुरू हो रही है. परीक्षा को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने गुरार को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक, बीईईओ के साथ बैठक की. बैठक में जिले के दोनों अनुमंडल धालभूम और घाटशाला के अनुमंडलाधिकारी भी उपस्थित थे. इसमें उपायुक्त ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/if-you-run-away-from-jail-you-will-get-strong-shock-electric-fencing-will-be-guarded/">जेल

से भागे तो लगेगा ‘जोर का झटका’, इलेक्ट्रिक फेंसिंग का होगा पहरा
साथ ही बेंच-डेस्क की उपलब्धता पर चर्चा की. साथ ही जहां-जहां क्लर्क और आदेशपाल नहीं हैं, वहां-वहां क्लर्क और आदेशपाल की प्रतिनियुक्ति की गयी. बैठक में कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिये. वहीं प्रश्नपत्र के रख-रखाव, वज्रगृह की सुरक्षा आदि पर भी चर्चा की. पूर्वी सिंहभूम में मैट्रिक के 73 सेंटर बनाये गये हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए 29 केंद्र बनाये गये हैं. इस बार जिले में मैट्रिक के कुल 26 हजार 237 तथा इंटरमीडिएट के तीनों संकाय को मिला कर कुल 24 हजार 702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर कुल 45 मजिस्ट्रेट इनपुट किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही