Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) :  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत "स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023" के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को एक जागरूकता रथ रवाना किया गया. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत राष्ट्रीय स्तर की संस्था के द्वारा चिन्हित ग्राम/ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का आंकलन किया जायेगा. जिसके प्रत्यक्ष आंकलन के आधार पर उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन- जन तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 का संदेश पहुंचाया जायेगा जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्राम पंचायत उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelery-worth-seven-lakh-stolen-from-tata-motors-workers-house-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के घर से सात लाख के गहने की चोरी
इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता से संबंधित ग्राम सभा, दीवार लेखन, दीवार पेंटिंग एवं पेयजल स्रोतों का साफ -सफाई, जल संचयन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाना है. मौके पर मौके पर निदेशक डीआरडीए सौरव सिन्हा,  निदेशक एनइपी ज्योत्सना सिंह, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर सुमित कुमार, सभी जिला समन्वयक एसबीएम-जी तथा अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-should-research-in-the-right-direction-of-hillview-colony-firing-saryu-rai/">जमशेदपुर

: हिलव्यू कालोनी फायरिंग की सही दिशा में अनुसंधान करे पुलिस- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही