Search

 
 
 

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा से संबंधित लंबित परिवाद को 30 अगस्त तक निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में पांच योजना संचालित किए जाने के कार्य की भी समीक्षा की. वर्तमान में औसतन तीन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रत्येक गांव में किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर सात से आठ योजना संचालित करने का निर्देश दिया. वहीं विभिन्न प्रखंडों में लंबित 18 आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा. वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं इसके पूर्व की दीदी बाड़ी योजना को पूर्ण कर योजना को बंद करने की बात कही. वहीं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विकसित किए जा रहे अमृत वाटिका के कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deputy-development-commissioner-met-the-complainants-in-the-weekly-janata-darbar/">आदित्यपुर

: सप्ताहिक जनता दरबार में आए फरियादियों से मिले उप विकास आयुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही