Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : किताडीह ग्वालापट्टी में शिव महापुरूण में चौथे दिन सती विवाह का हुआ वर्णन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्री शितला काली दुर्गा हनुमान मंदिर समिति की ओर से किताडीह ग्वाला पट्टी में आयोजित शिव महापुराण कथा में चौथे दिन सती विवाह एं दक्ष यज्ञ प्रसंग का वर्णन किया गया. व्यासपीठ से  कथा का वाचन कर रहे उज्जैन से आए पंडित जगनारायण शास्त्री ने संगीतमय सती विवाह का वर्णन किया. इस दौरान उन्होंने दक्ष यज्ञ प्रसंग के तहत सती विवाह का वर्णन किया. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कथा का मनोयोग से श्रवण किया. मंदिर कमिटी के दीप नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुप्त नवरात्रि पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाता है. जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग रहता है. उन्होंने लोगों से धर्म-अध्यात्म के प्रति रूचि लेने की अपील की. मंगलवार को पार्वती जन्म का वर्णन व्यासपीठ से पंडित जगनारायण शास्त्री करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-last-match-of-ranji-league-between-karnataka-and-jharkhand-from-january-24-at-keenan-stadium/">जमशेदपुर

: रणजी लीग का आखिरी मुकाबला कर्नाटक व झारखंड के बीच 24 जनवरी से कीनन स्टेडियम में
  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही