Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड पिछड़ा राज्य होते हुए भी साइबर अपराध की रोकथाम के लिए तत्पर- मल्लिक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरूवार को करीम सिटी कॉलेज में साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत हुई. "साइबर पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली" तथा प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रांड "ट्रूकॉलर-इंडिया" ने संयुक्त रूप से उक्त अभियान की शुरूआत की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस के एडीजी आरके मल्लिक तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में टाटा स्टील के आईटी एवं साइबर विभाग के प्रमुख मृणाल कुमार पाल उपस्थित थे. जबकि "ट्रूकॉलर-इंडिया" की अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा महर्षि ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुई. मुख्य अतिथि आर के मल्लिक ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य होने के बावजूद साइबर अपराध से बचाव के मामले में काफी मुस्तैद है. यहां की पुलिस तथा प्रशासन में भी इस संबंध में अपनी विशेष रूचि का प्रदर्शन किया है. निश्चित ही यह प्रयास सफल होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gold-became-expensive-by-opening-the-door-in-kadma-it-was-stolen/">जमशेदपुर:

कदमा में दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी

साइबर अपराध को लेकर जागरूकता जरूरी- पाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/97356ed1-8286-4873-8c24-43069c2db29a.jpg"

alt="" width="1504" height="1004" /> टाटा स्टील के आईटी एवं साइबर विभाग के प्रमुख मृणाल कुमार पाल टाटा स्टील कहा कि साधारण अपराध जब समाज में घटित होता है तो अपराधी तक पहुंचना पुलिस के लिए उतना कठिन नहीं होता है जितना कठिन साइबर अपराधी तक पहुंचना है. हालांकि उन्होंने इस दिशा में सरकार के प्रयास की सराहना की. कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए सेल स्थापित किए हैं, साइबर थाना की स्थापना की गई है और इसके लिए विभाग कायम किए हैं. समाज के लोगों को बस इस बात के लिए जागरूक करना है कि वे यदि दुर्भाग्यवश साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं तो चुप ना रहे बल्कि सूचना दें और पुलिस का सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-light-daylight-to-be-held-on-august-28-at-sakchi-gurudwara/">जमशेदपुर

: साकची गुरूद्वारा में 28 अगस्त को आयोजित होगा पहला प्रकाश दिहाड़ा

छात्रों से अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्रों को इस कार्य के लिए चुना गया है. उन्होंने छात्रों से उनके कर्तव्य की याद दिलाते हुए कहा कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास के समाज को साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक बनाएंगे. कार्यक्रम का संचालन करीम सिटी कॉलेज अंग्रेजी विभाग के छात्र सुजैन जयसवाल ने किया. कार्यक्रम में पूर्व छात्रा अंतरा बोस के साथ साजिद परवेज, मनीष मुखी, कहकशाँ खानम, यशराज, गौरव और अलीशा अली आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-held-a-street-meeting-in-bhalubasa-against-inflation/">जमशेदपुर

: कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में भालूबासा में की नुक्कड़ सभा
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही