Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भोजपुरी भाषी परिवार का सर्वे कराएगी विकास परिषद

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  विश्व भोजपुरी विकास परिषद की एक बैठक मंगलवार को गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के समीप हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने की. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी एक समृद्ध भाषा है. लेकिन इसकी काफी उपेक्षा की गई. आज तक इसे राज्य में द्वितीय राजभाषा का दर्जा नहीं मिला. इसके लिए भोजपुरी भाषियों को एकजुट होने तथा आंदोलन को तेज करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी को घर तक सिमट कर नहीं रखें. इसका प्रचार-प्रसार करें. तभी इसका सम्मान होगा. इन्यथा इसकी दुर्दशा के हम खूद जिम्मेदार होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-afs-global-stem-accelerators-scholarship-to-traya-jawahar-of-motilal-nehru-public-school/">जमशेदपुर

: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की त्राया जवाहर को एएफएस ग्लोबल स्टेम एक्सिलरेटर्स स्कॉलरशिप

भोजपुरी परिवार का होगा सर्वे- मिथिलेश श्रीवास्तव

बैठक में मौजूद परिषद के महामंत्री मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से राजनेताओं ने भोजपुरी को उपेक्षित किया है उन्हे इसका माकूल ज़बाब देने का समय आ गया है. इसकी शुरुआत गोबिंदपुर की जनता ने कर दिया है. भोजपुरी परिवार का सर्वे होगा तथा उसे आगामी राजनीतिक सर्वेक्षण में प्रस्तूत किया जाएगा. जिससे नेताओं को इसकी ताकत का अहसास हो सके. बैठक को कमलेश सिंह, मुन्ना चौबे, अप्पू तिवारी, जगदीश मिश्र आदि ने संबोधित किया.कार्यक्रम का संचालन साहित्य परिषद के संजय पाठक सनेही ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार ने किया. बैठक में मनोकामना सिंह अजय, कमलेश सिंह, जेपी सिंह, जयशंकर प्रसाद, विनय चौबे, अमित सिंह, इंद्रजीत सिंह, रितिक चौबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राजेश चौधरी, अजीत कुमार सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagirathvanshi-mahashaheed-atma-shanti-yagya-meeting-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में भागीरथवंशी महाशहीद आत्म शांति यज्ञ को लेकर बैठक

जगदीश मिश्र बने गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष

बैठक के बाद गोविंदपुर इकाई का गठन किया गया. जिसमें जगदीश मिश्र को अध्यक्ष, संरक्षक के रुप में विजय यादव, कमलेश सिंह, अजय किशोर चौबे, शंकर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, बलराम सिंह, जलेखा प्रसाद सिंह, राजेन्द्र सिंह, जुगनू वर्मा, कामेश्वर पांडेय को रखा गया. कमिटी में प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह एवं विकास सिंह को उपाध्यक्ष , शंभुनाथ सिंह एवं  वीर बहादुर सिंह को महासचिव, उमा शंकर सिंह, राजीव दुबे, हिरालाल यादव एवं झुन्ना उपाध्याय को सचिव, राजेश कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कानूनी सलाहकार के रुप में अधिवक्ता राजू सिंह को जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sparks-art-bit-organized-at-karim-city-college-display-of-more-than-400-paintings-and-artifacts/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ”स्पार्क” का ”आर्ट बिट” आयोजित, 400 से अधिक चित्रकला व कलाकृतियों का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही