Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जनजातीय समाज के विकास के बिना समाज का विकास संभव नही : डॉ. अमर सिंह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जंतु विज्ञान की हेड डॉ. स्वाती सोरेन और प्रीति मुर्म उपस्थित थे. कार्यक्रम के शुरू में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि जनजाति समाज के लोग आधुनिक नहीं तो पिछ़ड़े भी नहीं हैं. उनके विकास के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. जनजाति समाज में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि एक शिक्षित समाज ही जनजाति समाज का उत्थान कर सकता है. इसके साथ ही समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यक्ता है. प्रीति मुर्मू ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/CO-OPRETIV-COLLEGE-ADIVASI-1.jpg"

alt="" width="1156" height="521" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-artists-honored-on-world-tribal-day/">जमशेदपुर

: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कलाकारों को किया सम्मानित
इस अवसर पर डॉ. स्वाति सोरेन ने कहा कि समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर हिंदी विभाग के हेड डॉ. विजय कुमार, अर्थशास्त्र विभाग की हेड डॉ अंतरा कुमारी, डॉ बीके सिंह, डॉ संजय बिरूली, स्वरूप मिश्रा, छात्र नेता भीमसेन मुर्मू, बीएड शिक्षक फलोरेंस बैक, इरशाद खान, प्रधान सहायक चंदन कुमार, लेखा पाल प्रभात पांडे, रतन चंद्र पाल, केयर टेकर संजय यादव, परम संतोष आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही