Search

 
 
 

जमशेदपुर : नीलांचल एक्सप्रेस से करोड़ों रुपए के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई देवी चंद्रा को कोर्ट से मिली जमानत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस में करोड़ों रुपयों के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई देवी चंद्रा को न्यायलय ने जमानत दे दी है. ट्रेन में सांप, गिरगिट, मकड़ी और कीड़ों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पुणे निवासी देवी चंद्रा के खिलाफ वन विभाग ने समय रहते अदालत में आरोप पत्र दायर नहीं किया इसी का फायदा देवी चंद्रा को मिला और उसे सीआरपीसी की धारा 167 (2) के तहत जमानत मिल गई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anshu-chauhan-caught-with-weapon-in-court-on-24-hour-police-remand/">जमशेदपुर

: कोर्ट में हथियार के साथ पकड़ाया अंशु चौहान 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर

आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन से किया था गिरफ्तार

देवी चंद्रा को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य कुमार की अदालत में जमानत मिली. देवी चंद्रा की ओर से अधिवक्ता दीपा सिंह व सुधा सिंह ने जमानत याचिका दायर की थी. बता दे कि 6 नवंबर को आरपीएफ को सूचना मिली थी कि एक महिला वन्य जीवों की तस्करी कर रही है और वह नीलांचल एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए सफर कर रही है. आरपीएफ ने उसे टाटानगर स्टेशन में पकड़ा था. जब्त किए गए जीवों की कीमत 80 से 90 करोड़ रुपए बताई गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही