Search

 
 
 

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि पर सिदगोड़ा सूर्यधाम के शिवालय में उमड़े श्रद्धालु, ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की लोकमंगल की कामना

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी. महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की. ओड़िशा के राज्यपाल सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सूर्यधाम के शिवालय में देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती, श्रीराम दरबार और सूर्य भगवान की पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्रि">https://lagatar.in/capital-becomes-shiva-like-on-mahashivratri/">महाशिवरात्रि

पर शिवमय हुई राजधानी
इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलार्पण कर झारखंड सहित ओड़िशा वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. सूर्यधाम शिवालय शुक्रवार को दिन भर बम-बम भोले, ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य दिन भर श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही