Search

 
 
 

जमशेदपुर : महासप्तमी पर मां की आराधना के लिए मंदिर व पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : दुर्गा पूजा को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है. पूरा शहर उल्लास में डूबा हुआ है. शनिवार को महासप्तमी पर विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में माता दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा पूरे विधि विधान से हुई. पंडालों का पट खुलते ही मां के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. कई पूजा समितियों की ओर से शनिवार को सप्तमी पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. नदी तट से जल लेकर श्रद्धालु मंदिरों व पंडालों में पहुंचे जहां कलश स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पुरोहितों ने पूजा संपन्न कराई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-gm-inaugurates-puja-pandal-at-gardenreach/">जमशेदपुर

: रेल जीएम ने गार्डनरीच में किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

दुष्टों का विनाश करती है मां कालरात्रि

शहर के सभी मंदिरों व पूजा पंडालों में अहले सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. लोग उत्साह के साथ मां दुर्गा की अराधना में पूरी तरह लीन हो चुके हैं. पंडितों के अनुसार मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से शुभ फल देने के कारण इनको शुभंकरी भी कहा जाता है. मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है. इनके पूजन से कष्ट दूर हो जाते हैं, भय और रोगों का नाश होता है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही