Search

 
 
 

जमशेदपुर : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मकर संक्रांति पर सोमवार पवित्र स्नान के लिए नदियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. स्वर्णरेखा नदी और खरकई नदी के संगम दोमुहानी, बागबेड़ा बड़ौदा घाट, महाकालेश्वर शिव घाट पर, साकची स्वर्णरेखा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. सभी ने स्नान के बाद भगवान सूर्य की आराधना की और दान पुण्य किया. दोमुहानी का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था मानों आस्था का जनसैलाब बन गया हो. एक दिन पहले ही महाआरती के कारण लोगों में और उत्साह था. लोगों ने स्नान के बाद ब्राह्मणों को चूड़ा, गुड़ और तिल का दान किया. इसके बाद गरीबों के बीच चूड़ा, गुड़, तिल और वस्त्र का वितरण किया. नदी तटों पर मेला जैसा नजारा रहा. सूर्योदय के बाद भी श्रद्धालु नदियों में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते रहे. संक्रांति पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होने से दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है. इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो गया. इस दिन को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता है. खरमास के बाद अब सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-citys-first-naturopathy-center-opened-all-diseases-will-be-treated/">आदित्यपुर

: शहर का पहला नेचुरोपैथी सेंटर खुला, सभी बीमारियों का होगा इलाज

दक्षिण भारतीय लोगों ने मनाया पोंगल

शहर में रहने वाले दक्षिण भारतीय समाज के लोगों ने भी पारंपरिक तरीके से मकर संक्रांति मनाई. तेलुगु समाज में पंडूगा तो तमिल समाज में पोंगल तथा मलयाली समाज के लोगों ने मकर संक्रांति मनाई. तेलुगु समाज ने अपने-अपने घरों में पूर्वजों की पूजा की. इसके बाद दान पुण्य का कार्यक्रम चला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही