Search

 
 
 

जमशेदपुर : राम कथा में शिव-पार्वती विवाह की जीवंत प्रस्तूति से भाव विभोर हुए भक्त

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई में चल रहे राम कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक ममता पाठक ने शिव विवाह प्रसंग का वर्णन किया. इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की जीवंत प्रस्तूति की गई. कथा श्रवण करने आए भक्त शिव विवाह देखकर भाव विभोर हो गए. इस दौरान हर हर महादेव एवं ऊं नमः शिवाय से कथा स्थल गुंजायमान हो गया. इससे पहले कथा के दूसरे दिन युवा कथा वाचक ममदा पाठक ने मां पार्वती के जन्म, कामदेव के भस्म होने और भगवान शिव द्वारा विवाह के लिए सहमत होने की कथा सुनाई थी. आयोजन के चौथे दिन राम जन्म का सुंदर वर्णन होगा. कथा के प्रारंभ एवं समाप्ति के पश्चात सीताराम अग्रवाल के द्वारा आरती की गई. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन का आयोजन जगनानि परिवार के द्वारा किया गया है. हालांकि इसे सफल बनाने में श्री राजस्थान शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष छितरमल धूत, महासचिव अरूण अग्रवाल, ट्रस्टी दीपक अग्रवाल रामूका आदि का सराहनीय योगदान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-united-forum-for-peace-and-justice-appeals-to-the-president-to-stop-manipur-violence/">जमशेदपुर

: युनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने मणिपुर हिंसा रोकने को राष्ट्रपति से लगायी गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही