Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम 14 मई को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में भक्तिमय माहौल में मनाया जायेगा. साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में 14 मई रविवार की रात और 15 मई को दिन भर जन्मदिन का कार्यक्रम होगा. इस संबंध में शुक्रवार को माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलत्ता का निधन 12 मार्च को हो गया था. जिस कारण इस साल जन्मदिन का केक नहीं काटा जायेगा. रविवार की रात माधुरी की लंबी उम्र के लिए हवन के साथ पूजा की गयी. भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम के लिए वृन्दावन और पश्विम बंगाल के मायापुर से कलाकारों की टीम आ रही हैं. रविवार की रात 10.30 बजे से भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-for-ransom-police-inaugurated-in-12-hours/">जमशेदपुर

: फिरौती के लिए किया अपहरण, 12 घंटे में ही पुलिस ने किया उद्भेदन

चाट की जगह पुड़ी सब्जी का होगा वितरण

पप्पू सरदार ने बताया कि 15 मई की शाम को आम लोगों के बीच निःशुल्क चाट की जगह प्रसाद स्वरूप पुड़ी सब्जी का वितरण होगा. उन्होंने शहरवासियों से दोनों दिन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में भी केक नहीं काटा जायेगा. वहां रह रहे विशेष बच्चों के बीच फल ओर भोजन का वितरण होगा. मालूम हो कि पिछले 27 सालों से हर वर्ष माधुरी का जन्मदिन मनाते आ रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-those-who-fired-on-dhananjay-identified-three-in-custody/">जमशेदपुर

: धनंजय पर फायरिंग करने वालों की हुई पहचान, तीन हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही