Jamshedpur (Sunil Pandey) : सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को लोकसभा में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला उठाया. इस मामले में उन्होंने झारखंड सरकार की उदासीनता एवं निष्क्रियता की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दिनांक 24 जनवरी 2019 को भूमि पूजन सम्पन्न हो चूका है एवं इस एयरपोर्ट के निर्माण एवं विकास के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा लगभग 100 करोड़ रूपये का आवंटन भी किया गया है. लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता एवं रूचि नहीं लेने के कारण मामला लंबित है. उन्होंने कहा कि धालभूमगढ एयरपोर्ट का निर्माण झारखंड समेत प0 बंगाल एवं ओड़िसा के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा. तीनों राज्यों के औद्योगिक क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-students-will-distribute-goods-in-old-age-home-on-14th/">जमशेदपुर
: 14 को वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं ओल्ड एज होम में बांटेंगी सामान
: जोहार हाट का दूसरा संस्करण 14 फरवरी से, बाहा व मागे पर्व पर आधारित होगी थीम
: ईओ, ईई समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांगी अनुमति [wpse_comments_template]
: 14 को वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं ओल्ड एज होम में बांटेंगी सामान
50-100 किलोमीटर की परिधि में हैं तीनो राज्य
झारखण्ड का जमशेदपुर एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, पश्चिम बंगाल का पुरुलिया एवं खड़गपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं ओड़िसा का बालासोर (बालेश्वर) औद्योगिक क्षेत्र इस प्रस्तावित एयरपोर्ट से मात्र 50 से 100 किलोमीटर के भीतर स्थित है.इस एयरपोर्ट के लिए अबतक झारखण्ड राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया को नहीं प्रदान किया गया है एवं नागरिक उडडयन मंत्रालय को इससे संबंधित प्रस्ताव झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा नहीं भेजा गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-edition-of-johar-haat-from-february-14-theme-will-be-based-on-baha-and-mage-festival/">जमशेदपुर: जोहार हाट का दूसरा संस्करण 14 फरवरी से, बाहा व मागे पर्व पर आधारित होगी थीम
राज्य सरकार है उदासीन
सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने की मांग की. साथ ही इस संबंध में उन्हें मांग पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया. परंतु वर्तमान राज्य सरकार के उदासीनता के कारण यह योजना अभी तक लंबित है.सांसद श्री महतो ने भारत सरकार से मांग की कि राज्य सरकार से बात करके इस समस्या का तुरंत निदान करें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-permission-sought-to-register-fir-against-eo-ee-and-other-government-officials-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-servic/">जमशेदपुर: ईओ, ईई समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांगी अनुमति [wpse_comments_template]
Leave a Comment