Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं सुरभि शाखा का धनतेरस धमाका लकी ड्रा 21 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की एक बैठक बुधवार को शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में धनतेरस धमाका लकी ड्रा का आयोजन साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी 21 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया. इसे सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. कार्यक्रम संयोजिका पारुल चेतानी और बबीता रिंगसिया ने बताया कि समाज के वरिष्ठ अभिभावकों की उपस्थिति में लकी ड्रा का कूपन निकाला जाएगा. कूपन की कीमत 300 रूपये हैं, जिसे कोई भी ले सकता हैं. उन्होंने बताया कि कूपन के माध्यम से प्राप्त राशि में जो भी बचत होगी. उक्त राशि को समाजसेवा के तहत कैंसर डिटेक्शन वैन और दिव्यागों को स्वावलंबी बनाने के लिए कृत्रिम पैर तथा हाथ प्रत्यारोपित करने में खर्च किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-meeting-of-the-marwari-sammelan-district-executive-there-was-a-discussion-on-the-expansion-of-the-organization/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मलेन जिला कार्यकरिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

फ्रिज, मोबाइल समेत 70 उपहार जीत सकेंगे

उन्होंने बताया कि धनतेरस धमाका के तहत लक्की ड्रा में 70 उपहार शामिल किए गए हैं. जिसमें प्रमुख रुप से गिन्नी जैकपोट, चांदी के सिक्के, फ्रिज, मोबाइल, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, जूसर, टोस्टर, सेंडविच मेकर, हैंड ब्लेंडर, माइक्रोवेव, ओटीजी इत्यादि शामिल है. उन्होंने बताया कि लक्की ड्रा का कूपन मोबाइल संख्या 9234606636 एवं 7764964444 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. बैठक में मुख्य रूप से सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबूका आदि मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-vice-president-met-ssp-demanding-action-in-theft-of-businessmans-house/">जमशेदपुर:

एसएसपी से मिले चैंबर उपाध्यक्ष, व्‍यापारी के घर चोरी में कार्रवाई की मांग
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही