Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में याद किये गए धरती आबा बिरसा मुंडा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को बिरसा मुंडा कंपीटीशन अकादमी एवं एलबीएसएम कॉलेज द्वारा कॉलेज के सभागार में उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे. महात्मा गांधी के राजनीतिक परिदृश्य पर आने से पूर्व उन्होंने अंग्रेजों को जबर्दस्त चुनौती दी थी. आजादी के आंदोलन में आदिवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. बिरसा मुंडा के ‘उलगुलान’ ने उनके बाद के क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया. ब्रिटिश हुकूमत की साजिशों और निर्ममता के कारण वे कारागार में ही शहीद हो गए. लेकिन आज आदिवासी जनसमुदाय उन्हें ‘धरती आबा’ और भगवान का दर्जा देता है. उनसे शक्ति ग्रहण करता है. वे अन्याय-अत्याचार-शोषण और गुलामी के विरुद्ध प्रतिरोध के प्रतीक हैं. हमारे छात्रों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-complaint-in-the-police-station-for-vandalizing-the-shop/">चक्रधरपुर

: दुकान में तोड़फोड़ की थाने में शिकायत

ब्रिटिश शक्तियों व महाजनों के शोषण के खिलाफ लड़ी लड़ाई

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जहां एक ओर ब्रिटिश साम्राज्यवादी शक्तियों और महाजनों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी. वहीं दूसरी ओर अपने समाज के भीतर मौजूद नशे की प्रवृत्ति को भी दूर करने का प्रयास किया. नशे की समस्या आज भी है. आज आदिवासी समाज को इससे मुक्त कराना तथा जीवन के बुनियादी अधिकारों और विकास के अवसरों के लिए संघर्ष करना ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा कंपीटीशन अकादमी जैसे प्रयोग के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एलबीएसएम कॉलेज में चुने हुए 50 विद्यार्थियों को कैट की तैयारी तथा कॉमर्स और संथाली विषय के विद्यार्थियों के नेट की तैयारी करवाई जाएगी. स्वागत भाषण भूगोल विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-west-division-deputy-divisional-warden-of-civil-defense-pranav-naha/">जमशेदपुर

: सिविल डिफेंस के पश्चिम डिविजन डिप्टी डिविजनल वार्डेन बने प्रणव नाहा

विद्यार्थियों ने भी बिरसा मुंडा के जीवनी पर रखे विचार

संचालन कॉमर्स विभाग के प्रो. विनोद कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बांग्ला विभाग की अध्यक्ष संचिता भुंईसेन ने किया. कार्यक्रम के संयोजक राजनीति विज्ञान विभाग सेमेस्टर पांच के आनंद कुमार बेसरा थे. प्रियांशु हांसदा और मानस हांसदा नामक विद्यार्थियों ने भी बिरसा मुंडा पर अपने विचार रखे. इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता, उर्दू विभाग की डॉ. शबनम परवीन, इतिहास विभाग के प्रो. मोहन साहू, अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. सलोनी रंजन, कॉमर्स विभाग की डॉ. रानी, हिन्दी विभाग के डॉ. सुधीर कुमार, मनोविज्ञान विभाग की प्रो. प्रमिला किस्कू भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही