Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाने से भागने वाले धीरज को पुलिस ने छायानगर से किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाने से मंगलवार की सुबह भागने वाले धीरज कुमार को पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के छायानगर से ही गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी वह अपने एक साथी के यहां छायानगर में आया हुआ है. उसके बाद पुलिस ने उस घर को घेर लिया और छापेमारी करके धीरज को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-boyfriend-escaped-from-police-station-leaving-girlfriend-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में प्रेमिका को छोड़ थाने से फरार हो गया प्रेमी

भुइयांडीह कल्याणनगर का रहने वाला है धीरज

धीरज कुमार की बात करें तो वह भुइयांडीह कल्याणनगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ सीतारामडेरा थाने में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था. मामला थाने तक पहुंचने के बाद जब पुलिस ने सरेंडर करने का दबाव बनाया था, तब उसने 2 मई को थाने में सरेंडर कर दिया था. थाने में उसकी तबियत ठीक नहीं होने के कारण उसे हाजत में बंद करने क बजाये बाहर ही रखा गया था. इस बीच ही 3 मई की अहले सुबह वह थाने से फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-kharagpur-passenger-also-got-green-signal-to-start/">जमशेदपुर:

टाटा-खड़गपुर पैसेंजर को भी शुरू करने की मिली हरी झंडी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही