Jamshedpur News : दुर्गा पूजा के दौरान जमशेदपुर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है. पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा और पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने कल मंगलवारा को जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर के पदाधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी भी शामिल रहे. अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुडी व्यवस्था की जांच की. त्योहार के समय किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समीक्षा की गई.
निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.