Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ''मदर्स डे'' पर सिटी कॉलेज में हुई डिजिटल पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता

Jamshedpur (Anand Mishra) : ``मदर्स डे`` के उपलक्ष्य में साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के वीमेन सेल की ओर से डिजिटल पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ``मां`` व भाषण प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया में मातृत्व की तस्वीरें थीं. डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रघुबीर टुडू तथा द्वितीय पुरस्कार ऋषभ राज को मिला. भाषण प्रतियोगिता में आरजू नाज को अंग्रेजी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता और सौरभ सिन्हा को हिंदी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला. वीमेन सेल की सदस्य डॉ बसुंधरा राय ने निर्णायक की भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/congress-asked-nine-questions-to-the-modi-government-said-did-not-fulfill-even-a-single-promise-said-prime-minister-should-give-apology/">मोदी

सरकार से नौ सवाल पूछे कांग्रेस ने, कहा, एक भी वादा पूरा नहीं किया, प्रधानमंत्री से माफी की मांग
सभी विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज ने प्रदान किये. यह कार्यक्रम इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ इंद्रसेन सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज की उपस्थिति में संपन्न हुआ. पूरा कार्यक्रम वीमेन सेल के को-ऑर्डिनेटर डॉ कौसर तसनीन की देखरेख में हुआ. कार्यक्रम का संचालन अंकिता ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही