Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में ‘डिजिटल स्किलिंग’ कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में बुधवार को डिजिटल स्किलिंग पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में एडुक्लास के एचआर मैनेजर मोहम्मद साद सिद्दीकी उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि एडुक्लास स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को 1900 से अधिक कंपनियों में मास्टर डिग्री के साथ-साथ सशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है. क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजिटल बिजनेस, डेटा एनॉलिटिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मास्टर डिग्री प्रदान की जाती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/every-day-12-incidents-murder-rape-robbery-kidnapping-for-ransom-are-happening-in-jharkhand/">झारखंड

में हर दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट व फिरौती के लिए अपहरण की हो रही 12 घटनाएं
इस संस्थान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों जैसे आईआईआईटी भागलपुर, हिमाचल प्रदेश और इटली, यूके, यूएसए आदि के विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया है. छात्रों को दूसरे सेमेस्टर से कोई शुल्क नहीं देना होगा. केवल पहले सेमेस्टर की नाममात्र फीस का भुगतान करना होता है और डिग्री की शेष फीस का भुगतान अप्रेंटिसशिप से किया जाता है. अप्रेंटिसशिप के दौरान 48,200 रुपये तक भुगतान किया जाता है. कार्यशाला में कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीता जखनवाल, बीएन हरपाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही