Search

जमशेदपुर : चैंबर में होगी डिजिटल वोटिंग, चुनाव स्थल पर उम्मीदवारों को जाने की अनुमति नहीं

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स के सत्र 2023-25 के लिए 26 सिंतबर को चुनाव होना है. इस वर्ष मतदाता ई वोटिंग करेंगे. रिमोट वोटिंग के लिए 23 सितंबर सुबह 11 बजे से 25 सितंबर के शाम 5 बजे तक चैंबर के सदस्य ऑनलाइन वोटिंग कर सकेंगे. जिसके लिए सभी मतदाताओं को ईमेल के माध्यम से आइडी और पासवर्ड भेज दिया गया है. जिन्हें ऑनलाइन वोटिंग करने में परेशानी होगी या जो ऑनलाइन वोटिंग करने में असमर्थ हैं उनके लिए चैंबर भवन में ई वोटिंग के लिए व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए 20 कंप्यूटर लगाए जाएंगे. वोटिंग सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-feeling-of-distrust-regarding-the-chamber-has-increased-among-the-traders-suresh-sonthalia/">जमशेदपुर

: व्यापारियों के बीच चैंबर को लेकर अविश्वास का भाव बढ़ा : सुरेश सोंथालिया

बैलेट पेपर से नहीं होगी वोटिंग

इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग नहीं होगी. शाम के 7.30 बजे तक वोटों की गिनती पूरी कर ली जाएगी. यह जानकारी सिंहभूम चैंबर चुनाव के मुख्य चुनाव पदाधिकारी जगदीश खंडेवाल ने पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चैंबर भवन में किसी भी उम्मीदवार को आने की अनुमति नहीं रहेगी. दोनों गुट से कुल पांच लोगों को मतदाताओं की पहचान के लिए मतदान स्थल पर रहने की अनुमति रहेगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए एनके जैन, आरके. झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, सीए रमाकांत गुप्ता, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp