Search

जमशेदपुर : दिशाहीन बजट, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं – रघुवर दास

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विकास की कसौटी पर यदि हेमंत सरकार के बजट को कसा जाए तो यह खरा नहीं उतरता है. आमदनी और खर्च में विषमता बढ़ रही है. इससे सामाजिक समानता को बढ़ावा नहीं मिलता दिख रहा है. वर्ष 2022-23 के बजट पर हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि जो पैसा गरीब जनता के लिए था, वह खर्च क्यों नहीं हुआ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार उन पर क्या कार्रवाई कर रही है? अक्षम नेतृत्व और अक्षम सरकार द्वारा 2023-24 का दिशाहीन बजट पेश किया गया है. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-arrested-for-chain-pooling-unnecessarily-in-the-train-action-against-eunuchs-as-well/">धनबाद

: ट्रेन में बेवजह चेन पूलिंग करते दो गिरफ्तार, किन्नरों पर भी कार्रवाई

बजट में रोजगार के लिए कोई प्रावधान नहीं

बजट में रोजगार पर सरकार द्वारा कोई प्रावधान नहीं करना, उनकी नियत पर सवाल उठाता है. राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है. लोग अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं. सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है. यह बजट सरकार का जनता के साथ भद्दा मजाक है. सरकार अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं क्या है? किस रास्ते पर चलना है? यही कारण है कि एनडीए सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है. आशाओं के सब्जबाग और झूठे वादों की झड़ी लगाना इस सरकार की उपलब्धियां है. एक कहावत है दिशाहीन पथिक अंधेरे में लाठी भांजता है. उसी प्रकार सरकार भी दिशाहीन होकर अंधेरे में लाठी भांज रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp