Search

 
 
 

जमशेदपुर : चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों ने खास अंदाज में मनाया होली महोत्सव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में रविवार को सुंदरनगर स्थित चेशायर होम के विशेष बच्चों (दिव्यागों) के साथ होली खेली और उनके साथ खुशियां बांटी. होली के गीतों पर विशेष बच्चों संग पप्पू ने जमकर डांस किया. माधुरी दीक्षित की तस्वीर पर रंग गुलाल लगाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. मौके पर चेशायर होम की हेड सिस्टर डेजी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली के रंग खूब बिखरें, लेकिन भाई चारा के साथ, जोर जबरदस्ती रंग किसी को भी नहीं लगायें. उन्होंने कहा कि चेशायर होम के विशेष बच्चों को भी रंग खेलने के लिए इस दिन का इंतजार रहता हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-pole-caught-fire-due-to-short-circuit-in-namda-basti-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: नामदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

लजीज व्यंजन का उठाया लुत्फ

पप्पू सरदार ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे को बढ़ाने का पर्व है. इसलिए इस होली पर रंगों की खुशी में अपने परिवार समेत सबको शामिल करें. पुरानी कटुता को भूल कर गले मिले और फिर से दोस्त बने. होली के दिन नशा, हुड़दंग, केमिकल युक्त रंग, कीचड़, पेंट्स, मोबिल एंव हानिकारण क्रिम आदि का उपयोग करने से भी बचें. सड़कों में आने जाने वालों किसी को भी जबरजस्ती रंग न लगाएं. पप्पू सरदार द्वारा यहां के बच्चों के बीच सुबह का सूखा नाश्ता एवं दोपहर का भोजन भी वितरण किया गया. मौके पर चेशायर होम के सभी सिस्टर एवं कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-mango-municipal-corporation-committee-launched-public-relations-campaign-in-different-areas/">जमशेदपुर

: भाजमो मानगो नगर निगम समिती ने विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही