Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुई अमृत काल बजट पर चर्चा, छात्रों को मिली नये प्रावधानों की जानकारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बुधवार को अमृत काल बजट 2023-24 की प्रोफेशनल विद्यार्थियों के बीच विस्तृत चर्चा की गई. इस में मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के लिए इस बजट में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया गया है. इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिकोडिंग आदि पर विशेष ध्यान दिया गया एवं बच्चों के लिए डिजिटल लिटरेसी सिस्टम को बढ़ावा दिया गया है. अमृत काल के बजट में पुराने नियम के अंतर्गत पुराने स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन नए नियम के अंतर्गत नए स्लैब की की दरें परिवर्तित हुई हैं, जिसमें 7 स्लैब के बदले से 6 स्लैब किया गया है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-upchnaav-upas-solidarity-will-be-visible-said-cm-be-ready-to-give-a-befitting-reply-opponents/">रामगढ़

उपुचनाव : दिखेगी यूपीए की एकजुटता, बोले सीएम – विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/NSPS-1.jpeg"

alt="" width="600" height="327" /> मुख्य वक्ता सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया ने बजट की बारीकियों को बताते हुए कहा कि अमृत काल का यह बजट बेहद शानदार बजट है. आज भारत उन्नति की ओर अग्रसर है. आज भारत यूपीआई पेमेंट के इस्तेमाल में विश्व में सबसे आगे है. इस बजट में कृषि पर भी खास ख्याल रखा है. सरकार ने इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. बजट में सरकार द्वारा कैमिकल का प्रयोग कम करने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने का फैसला भी काफी सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vedanta-locks-22-students-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के 22 विद्यार्थियों को वेदांता ने किया लॉक
विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति ने कहा कि भारत के अमृत काल का बजट के अनुसार आने वाले दिनों में भारत आर्थिक विकास के हाईवे में नहीं बल्कि एक्सप्रेस वे में दौड़ते हुए 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि गरीबों वंचितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट पहले की तुलना में अब 66 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है. उद्योग के लिए सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को बिना कोलेट्रल सिक्योरिटी के लोन देने का फैसला किया है, जो स्वागत योग्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agency-workers-of-womens-university-complain-about-dlc-salary/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एजेंसी कर्मियों को डीएलसी से आस, वेतन को लेकर की शिकायत
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणी, मुख्य वक्ता सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव मानव केडिया, विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति डॉ आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो दिलीप शोम, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो जे राजेश, युवा उद्यमी अमित अग्रवाल एवं शिक्षाविद विकास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही