Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में बजट पर की गई चर्चा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कॉमर्स और अर्थशास्त्र विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को "बजट पर चर्चा" शीर्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यूनियन बजट 2023-2024 की मुख्य बिंदुओं से रू-ब-रू कराना था. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि आयकर विभाग के कमिश्नर विनोद कुमार अग्रवाल और मुख्य वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार पाणी थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-the-office-of-special-research-and-prosecution-unit-in-the-court/">जमशेदपुर

: कोर्ट में विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के कार्यालय का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीता सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ भूषण सिंह, डॉ अंतरा कुमारी व अशोक कुमार रवानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया.स्वागत औपचारिकताओं को पूरा करते हुए प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया. आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ नीता सिन्हा ने विषय प्रवेश किया. विनोद कुमार अग्रवाल ने आयकर के इतिहास की विस्तृत चर्चा करते हुए आयकर में हुए परिवर्तन के बारे में बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CO-OPRETIV-BAJAT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हड़ताल">https://lagatar.in/sahiya-didis-sitting-on-strike-got-support-of-ajsu-party/">हड़ताल

पर बैठीं सहिया दीदियों को मिला आजसू पार्टी का समर्थन
डॉ प्रभात कुमार पानी ने बजट 2023-24 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. उन्होने बताया की इस बार का बजट अभिवंचित लोगो को ध्यान में रख के बनाया गया है. सबका साथ सबका विकास की परिपाटी पर सरकार ने कृषि और शिक्षा में विशेष बल दिया है विशेष कर डिजिटल लाइब्रेरी पर फोकस किया गया है.संचालन डॉ अंतरा कुमारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ भूषण कुमार सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-the-office-of-special-research-and-prosecution-unit-in-the-court/">जमशेदपुर

: कोर्ट में विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के कार्यालय का शुभारंभ
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ जयंत भगत, वाणिज्य विभाग के डॉ बिनय कुमार सिंह, डॉ रणविजय कुमार, डॉ मङ्गला श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ अरुणा वर्मा, डॉ पियाली विश्वास, डॉ बीडी सिन्हा, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ दुर्गा तमसोय, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही