Search

 
 
 

जमशेदपुर : टास्क फोर्स की बैठक में वन स्टॉप सेंटर को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेहा संजना खलखो की अध्यक्षता में लिंग आधारित हिंसा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के सशक्तिकरण विषय पर टास्क फोर्स की एक बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई. बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर को मजबूती प्रदान करने, समाज के अंतिम व्यक्ति की पहुंच उक्त सेंटर तक सुनिश्चित कराने एवं हर एक पीड़िता को न्याय मिल सके. इसपर चर्चा की गई. इस दौरान रेफरल डायरेक्टरी और रेफरल पाथवे जैसी सुविधाएं मुहैया कराने पर चर्चा की गई. यह कार्यक्रम ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड एवं सहयोगी संस्था इनजेंडर हेल्प, साथी के सहयोग से आयोजित किया गया. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनी कांत मिश्रा,  इंजेंडर हेल्थ से रिमझिम जैन, रैतिश मांझी, शहाबुनि दास, किशलय आनंद एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के राजेश रंजन, शैलेंद्र पांडे, मुकेश तिवारी, चांदमुनी, अनिल लकड़ा समेत  अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-high-court-reprimanded-jnac-directed-to-file-status-report-on-illegal-construction-in-12-years/">जमशेदपुर

: झारखंड हाई कोर्ट ने जेएनएसी को लगायी फटकार, 12 वर्षों में अवैध निर्माण पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही