Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में पर्यावरण और साहित्य विषय पर परिचर्चा आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिन्दी विभाग द्वारा बुधवार को ‘‘प्रकृति, पर्यावरण और साहित्य’’ विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉ मुदिता चन्द्रा उपस्थित थी. सर्वप्रथम कॉलेज प्रांगण में डॉ मुदिता चन्द्रा ने पौधारोपण किया. मौके पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और साहित्य एक दूसरे के पूरक हैं. इसके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है. वहीं वक्ता डॉ मुदिता चन्द्रा ने साहित्य और साहित्यकार का प्रकृति-पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराया. ‘मैं’ की आत्मकेन्द्रित परिधि से बाहर निकलकर ‘हम’ की भावना में बंधने का पाठ पढ़ाया. डॉ अंतरा कुमारी द्वारा पर्यावरण और साहित्य के संबंध विषय पर अपने विचार रखें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-samaj-will-organize-blood-donation-camp-on-the-martyrdom-day-of-nirmal-mahto/">जमशेदपुर

: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आदिवासी कुड़मी समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर

काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन डॉ पुष्पा सिंह एवं डॉ प्रियंका सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सबिता पॉल ने किया. कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों-संजय सोलोमन, सरस्वती दत्ता, बबीता मार्डी, रेश्मी, सुष्मिता हेम्ब्रम, नंदिनी, प्रियंका, भवानी आदि की सक्रिय रूप से सहभागिता रही. इस अवसर पर आईक्यूएसी की कोर्डिनेटर डॉ नीता सिन्हा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अंतरा कुमारी, वाणिज्य विभाग के डॉ एके रवानी, डॉ रूचिका तिवारी, डॉ दुर्गा तामसोय, डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ कुमारी भारती, ब्रजेश कुमार, डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ स्वरूप मिश्रा, के ईश्वर राव तथा अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही