Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में शनिवार को अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से ग्रेड रिवीजन के लिए चार्टर ऑफ डिमांड को बनाने पर चर्चा हुई. इसके लिए सभी कमेटी मेंबरों से आग्रह किया गया की वे अपने साथी कर्मचारियों के साथ बात कर उनसे सुझाव मांगे. टिनप्लेट कंपनी में ग्रेड रिवीजन पुराने कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2024 से एवं एन एस ग्रेड के कर्मचारियों का 1 अप्रैल 2025 से देय होगा. बैठक में पुराने ग्रेड एवं एन एस ग्रेड को सम्मिलित करके एक करने, कर्मचारियों की बच्चियों के लिए स्कूल बस की सुविधा फिर से जल्द से जल्द चालू करने, कर्मचारियों के बच्चों की बहाली, डिपार्टमेंटल हेड एवं कमेटी मेंबरों के साथ महीने में एक बार मीटिंग करने के साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इससे पूर्व बिछड़े हुए साथियों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-institute-of-indian-foundryman-honored-dr-gautam-director-of-nit/">आदित्यपुर

: द इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन फाउंड्रीमैन ने एनआईटी के निदेशक डॉ. गौतम को किया सम्मानित

यह थे बैठक में मौजूद

बैठक में महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार और सूर्य भूषण शर्मा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही