Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स मेडिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स मेडिकल सोसायटी के द्वारा शनिवार को टेल्को क्लब में 49वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र एन कुलकर्णी ने ऑनलाइन अपने विचार रखें. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहना अपने आप में एक बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है. वर्तमान समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी रोग से ग्रसित है. जिसका मुख्य कारण तनाव है. कुलकर्णी ने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन से लोगों को बहुत कुछ जानकारी मिलेगी जिसका वो अपने जीवन में लाभ उठाएंगे. इस अवसर पर टाटा मोटर्स अस्पताल के प्रमुख डॉ संजय कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kisan-andolan-solidarity-forum-came-in-support-of-women-wrestlers/">जमशेदपुर

: महिला पहलवानों के समर्थन में आया किसान आंदोलन एकजुटता मंच

भारत में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या ज्यादा

इस सम्मेलन में सूरत के किरण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अलोक रंजन ने हृदय रोग के कारण एवं उसके निदान के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि भारत में हार्ट अटैक से मरने वालों का प्रतिशत विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा अधिक है. 70 वर्ष में 50 प्रतिशत मौत हार्ट अटैक से होती है. इसका मुख्य कारण हमारे खान-पान और हमारी लाइफ स्टाइल है. डॉ रंजन ने कहा कि हार्ट अटैक के एक घंटे के अंदर मरीज को अस्पताल लाने पर उनकी बचने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं आधुनिक जीवन में तनाव विषय पर भुवनेश्वर हाई-टेक मेडिकल कॉलेज के डॉ अमृत पट्टजोशी ने अपने विचार रखें. उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने की सलाह देते हुए कहा कि सकरात्मक सोच के साथ जीवन को जीना चाहिए. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के वरिय पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही