Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एआईडीएसओ के कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की मानगो लोकल इकाई की ओर से स्वतंत्रता आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष पर चर्चा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि नेताजी का बचपन से ही शोषित पीड़ित जनता के प्रति उनकी संवेदना थी. उन्होंने जो सपना देखा था वहै आज भी अधूरा है. आज देश में अशिक्षा, बेरोजगारी और भुखमरी व्याप्त है. हमारा छात्र संगठन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज में लोगों को संगठित कर नेताजी के सपने को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-said-development-of-the-country-is-possible-with-the-joint-efforts-of-universities-industry-and-government/">

 राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, विश्वविद्यालय, उद्योग और सरकार के साझा प्रयास से देश का विकास संभव
उन्होंने कहा कि हम सभी छात्र-नौजवानों को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर बेहतर समाज का निर्माण करने की जरूरत है. देश और समाज की बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है, डिग्री नहीं. वर्तमान में देश का हर एक तबका चाहे वह छात्र, नौजवान, महिला, पुरुष हो, सभी किसी न किसी समस्या से ग्रसित हैं. तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने संघर्ष का सही रास्ता बताया है. नेताजी का विचार आज बहुत ही प्रासंगिक है. कार्यक्रम का संचालन विशाल महतो ने किया. कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य किशोर पॉल, जमशेदपुर नगर सचिव सविता सोरेन, प्रेम, राहुल, राजेश, विशाल, झरना महतो, बबीता सोरेन, अपूर्व महतो समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही