Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में इग्नू बीएड कार्यशाला के पांचवें दिन समावेशी परिवेश में भाषाई विविधता व शिक्षण अधिगम पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय में बुधवार को इग्नू बीएड कार्यशाला के पांचवें दिन प्रथम सत्र की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई. प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने समावेशी परिवेश में भाषाई विविधता और शिक्षण अधिगम में मदद करने में परिस्थिति तथा सामाजिक राजनैतिक वास्तविकताओं की भूमिका को स्पष्ट किया, ताकि क्लास रूम में शिक्षक भाषाई विविधता और शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में इसकी भूमिका के प्रति संवेदना निर्मित कर सकें. प्रथम एवं द्वितीय सत्र में विद्यालय प्रशिक्षण के दौरान किए गए क्रिया-कलापों के प्रतिवेदन और चिंतनशील डायरी का आंकलन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-aware-of-the-help-from-anti-ragging-women-and-redressal-cell-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एंटी रैगिंग, वीमेन व रिड्रेसल सेल से मिलने वाली सहायता से अवगत हुए विद्यार्थी
60 शिक्षार्थियों में से 30 ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं 30 छात्रों ने उस पर रचनात्मक प्रतिपुष्टि दी. तृतीय एवं चौथे सत्र में पांच शिक्षण शास्त्रीय पाठ्यक्रमों के लिए पांच समानांतर सत्र विभिन्न विषय के विशेषज्ञों ने शिक्षण विषयों से संबंधित पाठ योजना प्रस्तुत करवाए. कार्यशाला के श्रोता डॉ सुशील तिवारी, डॉ त्रिपुरा झा, डॉ समीउल्लाह अंसारी, डॉ मोनिका उप्पल व अंजलि कुमारी अपने शिक्षण से कक्षा को रोचक बनाए रखा. सत्र का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही