Search

Jamshedpur : जिला खो-खो संघ की बैठक में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं पर चर्चा

  • सेमिनार आयोजित कर खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो संघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी स्थित क्लब में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो संघ के सचिव विक्टर विजय समद ने बताया पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो खिलाड़ियों एवं खेल की स्थिति को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत चर्चा किया. बैठक में जिला कि नवगठित खो-खो संघ के विस्तार, कार्यकारिणी की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण, नयी सदस्यता, जिला के निर्णायकों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र एवं एक दिवसीय सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें जिले के सभी पूर्व खिलाड़ियों और खो-खो खेल से जुड़े खेल प्रेमियों, खेल शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों से विशेष आग्रह किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रशिक्षण शिविर एवं सेमिनार में भाग ले. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-shops-decorated-with-rakhis-in-the-market-high-demand-for-stone-rakhis/">Chakradharpur

: बाजार में राखियों की सजी दुकानें, स्टोन वाली राखियों की ज्यादा डिमांड
सेमिनार सह प्रशिक्षण शिविर जमशेदपुर में आयोजित किए जाएंगे जो एक दिवसीय होगा. बैठक के दौरान झारखंड राज्य खो खो संघ द्वारा निर्धारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाबत भी चर्चा किया गया. जिसका आयोजन जिला खो-खो संघ के द्वारा किया जाएगा. इसके उपरांत जिला की टीम राज्य स्तरीय खो- खो प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी. बैठक को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, तकनीकी सहायक एम अरशद, तकनीकी प्रमुख, सुबोल चटर्जी, दयाल सिंह नेहरा, अजय मोहंती, रवि हो, गोमिया सुंडी, और आनंद महतो का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//