Search

 
 
 

जमशेदपुर : भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज हित पर हुई चर्चा

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक एक होटल में नंदकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान अतिथियों ने समाज हित को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए. तापस चटर्जी ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए हम सभी को दिशा और दशा तय करनी होगी. हम समाज के अंतिम व्यक्ति को मदद पहुंचाएं, यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए. इसके अलावा काल्टू चक्रवर्ती, विजय पांडे, लाल कामेश्वर पांडे, रूपेश दुबे, भुवनेश्वर तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-youths-riding-a-bike-were-injured-by-a-truck-hit-the-station-in-charge-rushed-to-the-hospital/">आदित्यपुर

: बाइक सवार दो युवक ट्रक के धक्के से घायल, थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल
बैठक में तय किया गया कि बहुत जल्द ब्राह्मण महासभा का प्रखंड व अनुमंडल स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा. साथ ही साथ पूरे अनुमंडल में ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. मौके पर नवीन शर्मा, अशोक महापात्र, नवीन ठाकुर, विजय शर्मा, विनोद शर्मा, देवराज मुखर्जी, प्रकाश भट्टाचार्य, विजय पांडेय, आरके चटर्जी, कन्हैया शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही