Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ के मिलन समारोह में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हॉल में रविवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का मिलन सह वनभोज समारोह आयोजित हुआ. इसमें पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों के शिक्षक शामिल हुए. उक्त समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला एवं महासचिव निखिल मंडल, पूर्वी सिहंभूम जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिहं और जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने पर सहमती बनी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-heavy-trouble-due-to-jam-at-mango-dimna-chowk/">जमशेदपुर

: मानगो डिमना चौक पर जाम से हुई भारी परेशानी

एकजुटता बनाए रखना जरुरी 

इस दौरान एक ही कोटी में एक ही समय पर नियुक्त शिक्षकों के वेतन विषमता दूर करने, गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने, उत्क्रमित वेतनमान आदि विषय पर विस्तार से चर्चा हुई. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संघ शिक्षकों की मांग को लेकर आंदोलनरत है. हर स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को उठाया जा रहा है, जिसके सुखद परिणाम भी मिल रहे है. वहीं, महासचिव निखिल मंडल ने कहा कि हम सभी को एकजुटता बनाए रखना है तभी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही