Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता पर परिचर्चा

Jamshedpur (Ashok Kumar) : अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई की ओर से एसबीएम हाई स्कूल मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें राम कृष्ण मिशन के स्वामी करुणामयानंद जी ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करने को कहा. साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की. परिषद के प्रदेश मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्र भूषण ओझा ने विवेकानंद जी के सिद्धान्त "उतिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत" का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति रुकना नहीं और स्वयं जाग्रत रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-testimony-of-two-then-judicial-magistrates-in-jairam-singh-murder-case/">जमशेदपुर

: जयराम सिंह हत्याकांड में दो तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी की हुई गवाही

परिचर्चा में ये थे मौजूद

परिचर्चा विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष शांतनु विश्वास, स्कूल के निर्देशक शिव कुमार शर्मा और प्राचार्या किरण चोली मौजूद थे. मंच का संचालन अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर के महासचिव अमित कुमार सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के निर्देशक शिव कुमार शर्मा ने दिया. परिचर्चा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocate-bhagwati-singh-injured-in-road-accident-condition-critical/">जमशेदपुर

: सड़क हादसे में अधिवक्ता भगवती सिंह घायल, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही