Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में एकेडमिक लेक्चर सीरीज के पांचवें दिन वेस्पर थ्योरी पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में चल रहे एकेडमिक लेक्चर सीरीज का शनिवार को पांचवां दिन था. इस दिन प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए करीम सिटी कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग के प्राध्यापक डॉ जयप्रकाश मिश्रा ने वेस्पर थ्योरी के आधार पर अणुओं की सरंचना, आकार, बंधन कोण का वर्णन किया तथा प्रिंट कॉपी भी स्टूडेंट्स के बीच बांटी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sangh-opposes-teachers-to-conduct-door-to-door-survey-in-sarvajan-pension-yojana/">जमशेदपुर

: शिक्षकों से सर्वजन पेंशन योजना में डोर टू डोर सर्वे कराये जाने का संघ ने किया विरोध
इस अवसर पर कॉलेज के साइंस को-ऑर्डिनेटर, प्रो अरविंद प्रसाद पंडित ने बताया कि करीब 12 आमंत्रित प्रोफ़ेसर सेमेस्टर एक के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए आयेंगे. कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी प्रिंसिपल डॉ विजय प्रकाश ने किया. उन्होंने बताया कि इस सीरीज के सभी लेक्चर को पुस्तक के रूप में भी आईएसबीएन नम्बर के साथ प्रिंट कराया जायेगा, जो विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा. इस अवसर पर प्रो बिनोद कुमार, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ पीके गुप्ता, प्रो संतोष राम समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. प्रो बिनोद ने धन्यावाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही