Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Anand Mishra) : इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय बेविनार का आयोजन किया गया. इस बेविचार में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में समानता के अधिकार पर विचार किया गया. बेविनार की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती थीं. उन्होंने महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन महिलाओं की भी सराहना की जो घर में रह कर भी समाज और देश के विकास में योगदान देती हैं. ऑकलैंड, न्यूजीलैण्ड की जनरल प्रेक्टीशनर डॉ सुगा दांगरी ने महिला सशक्तिकरण और समानता पर सबका हौंसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioners-meeting-regarding-matriculation-inter-examination-dc-gave-guidelines-for-conduct-of-malpractice-free-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीसी ने दिये दिशा-निर्देश
मेडिकल असिस्टेंट डॉ गाँधी ने महिलाओं के योग्दान और सेवा भाव की सराहना करते उनके समानता पर अपने विचार व्यक्त किए. एनआईएफटी, मिनीस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ तुलिका मोहंती ने फैशन की दुनिया में महिलाओं के अधिकार, योगदान और ऊंचाई तक पहुँच कर अपनी पहचान बनाने की सफलता को बताया. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर श्रावणी मुखर्जी ने किया. वेबिनार का समापन डॉ स्वीटी सिन्हा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही