Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने एसएसपी से की शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर निवासी संगिता कुमारी पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंची. संगिता ने बताया कि तीन साल पहले उसने बस्ती की ही कांता देवी को दोस्ताना कर्ज के रुप में 2.5 लाख रुपये दिए थे. कई माह बीत जाने पर भी कांता देवी ने रुपये वापस नहीं लौटाए. पैसे मांगने पर चार माह पूर्व कांता देवी ने मारपीट की और उसके पति सुनिल कुमार ने भी छेड़खानी की. इसकी शिकायत गोविंदपुर थाना में भी की गई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. संगिता ने बताया कि वह एक समाजसेवी है और कांता देवी भी खुद को एक पार्टी की नेत्री बताती है. एसएसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-university-act-ignored-in-jamshedpur-womens-university/">जमशेदपुर

: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी एक्ट की अनदेखी!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही